{"_id":"593bfdef4f1c1bc4088b463f","slug":"for-the-second-time-in-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह में दूसरी बार सभासद के घर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह माह में दूसरी बार सभासद के घर पथराव
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला के एक सभासद के मकान में छह माह में दूसरी बार दबंगों ने पथराव किया। आठ जून की रात अचानक पथराव होने से परिवार के लोग दहशत में आ गए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि जनवरी में भी सभासद के मकान पर पथराव किया गया था। गुलड़िया भिंडारा नगर पंचायत की सभासद विमला बड़गोती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मझोला मेन बाजार में उनकी कपड़े की दुकान है। उसी के पीछे के हिस्से में आवास बना है। आठ जून की रात पौने 12 बजे परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इस बीच कुछ लोगों ने दुकान व मकान में पथराव शुरू कर दिया। दुकान की शटर को भी पथराव कर तोड़ दिया। इसकी रात में ही यूपी 100 और चौकी मझोला पुलिस को सूचना दी गई। काफी देर तांडव मचाने के बाद हमलावर भाग गए। जिससे पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित ने आरोपियों से जान को खतरा जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि अभी वारदात को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन