{"_id":"58065ed04f1c1b9f1b7031aa","slug":"fop-transactions-of-rs-90-to-hit-the-flea-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 रुपये के लेनदेन में कबाड़ी को बांका मारा, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
90 रुपये के लेनदेन में कबाड़ी को बांका मारा, गंभीर
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
श्ालीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
90 रुपये के लेनदेने के विवाद में कबाड़ी पर जानलेवा हमला किया गया। फेरी लगाकर घर लौटते वक्त आरोपियों ने उसको घेर लिया। इसके बाद बांका मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी अलीम कबाड़ का काम करते हैं। मोहल्ले के ही सलीम से उसको 90 रुपये लेने थे। इसे लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह पीड़ित फेरी लगाकर आ रहा था। काशीराम आवास के पास सलीम ने अपने साथी चांद बाबू संग पीड़ित को रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। पहले डंडे से पीटा, इसके बाद बांका मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। लहूलुहान हालत में कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। कोतवाल हरगोविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर चालान किया जा रहा है।