फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   First there was fraud Sale deed, now planted beating

पहले धोखाधड़ी कर कराया  बैनामा, अब लगाई पिटाई

Fri, 17 Jun 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Fri, 17 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
First there was fraud Sale deed, now planted beating
धोखा - फोटो : demo pic

विज्ञापन
- महिला के खेत पर कब्जा करना चाहता है दबंग 
- गजरौला पुलिस के अनसुना करने पर एएसपी से लगाई गुहार 

 एक जालसाज ने पहले महिला का खेत हड़पने के लिए बैनामा करा लिया। इसके बाद दूसरे व्यक्ति को जमीन बेचकर कब्जा दिलाने की कोशिश कर डाली। महिला के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी गई। गजरौला पुलिस के अनसुना करने पर महिला ने एएसपी से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

गजरौला थाना क्षेत्र के घेरा रिछाला निवासी सुषमा देवी पत्नी धर्मपाल ने एएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव क ा दबंग युवक उसके खेत पर कब्जा करना चाहता है। पिछले दिनों आरोपी पीड़िता की सास और ननद को दवा दिलाने के बहाने पीलीभीत ले गया। जहां चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर जालसाजी कर उनके हस्ताक्षर कागजों में ले लिए और जमीन का बैनामा करा लिया। इसका दाखिल खारिज का मुकदमा भी न्यायालय में किया है। पंद्रह जून को महिला अपने पति के साथ खेत पर काम कर रही थी। इस बीच आरोपी सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के कुछ लोगों को जमीन पर कब्जा दिलाने आ धमका। इसका विरोध करने पर महिला और उसके पति की पिटाई लगा दी। शोर सुनकर आसपास के  लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने गजरौला पुलिस पर अनसुना करने का आरोप लगाकर एएसपी से कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed