फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fire on square Guhnia Service driver beaten

गौहनिया चौराहा पर फायर  सर्विस के चालक को पीटा

Fri, 29 Apr 2016 11:28 PM IST
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Fire on square Guhnia Service driver beaten
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
खाकी पर हमले बदस्तूर जारी हैं। गुरुवार को फायर सर्विस की गाड़ी गौहनियां चौराहा पर एक लग्जरी कार से छू गई। इससे नाराज कार चालक ने चालक सिपाही की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पवन मोबाइल के सामने ही कार और सिपाही चालक वाहन समेत चले गए। सिपाहियों ने कार चालक को रोकने की जहमत नहीं उठाई। उधर, गांधी स्टेडियम में असामाजिक तत्वों ने सुरक्षा में तैनात पीआरडी जवान पातीराम की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर फायर बिग्रेड की एक गाड़ी छतरी चौराहा की ओर जा रही थी, जिसमें चालक सहित दो अन्य सिपाही भी सवार थे। दोपहर करीब दो बजे गौहनियां चौराहा के पास फायर बिग्रेड की गाड़ी कार से छू गई। इससे नाराज कार सवार ने फायर सर्विस के चालक को खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान फायर सर्विस की गाड़ी में बैठे दोनों सिपाही वाहन से नीचे भी नहीं उतरे। बीस कदम पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के साथ तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैफिक सिपाहियों और मौके पर जुटी भीड़ ने किसी तरह से चालक सिपाही को बचाया। इसी बीच शहर कोतवाली की पवन मोबाइल भी मौके पर पहुंच गई। पवन मोबाइल के सामने पिटाई का आरोपी चालक और पिटा चालक अपने-अपने वाहनों को लेकर चले गए। 
विज्ञापन

उधर, गांधी स्टेडियम में घुसे असामाजिक तत्वों ने गुरुवार की शाम पीआरडी जवान पातीराम की पिटाई कर दी। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने एएसपी को बताया कि स्टेडियम में हाकी, फुटबाल और वॉलीबाल के खिलाड़ी प्रतिदिन प्रशिक्षण लेते हैं। सुबह और शाम के समय असामाजिक तत्व दीवार कूदकर घुस आते हैं और महिला खिलाड़ियों पर फब्तियां कसते हैं। प्रशिक्षकों के साथ भी गालीगलौज करते हैं। गुरुवार की शाम दीवार कूदकर अंदर घुसे असामाजिक तत्वों को जब पीआरडी जवान पातीराम ने टोका तो उसकी पिटाई कर दी गई। क्रीड़ा अधिकारी ने एएसपी से गांधी स्टेडियम में सुबह और शाम पिकेट ड्यूटी लगाने की मांग की है। पीआरडी जवान ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एएसपी विकास कुमार वैद्य ने बताया कि सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट को गांधी स्टेडियम में सुबह और शाम पिकेट की व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed