{"_id":"39f1de2a4eb45f9acc1ced4f870a74fb","slug":"fire-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग से 14 बकरियां झुलसीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में लगी आग से 14 बकरियां झुलसीं
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पतीपुरा निवासी श्री वर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात घर के सभी लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। रात लगभग 12 बजे आग की लपटों का एहसास कर वे लोग जागे। घर में आग लगी देखकर वे लोग घबरा गए और शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। घर वालों ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग में 14 बकरियां झुलस गई। आग में पांच हजार की नगदी, जेवर, अनाज, छप्पर, लकड़ी, भूसा कपड़े और गृहस्थी का अधिकांश सामान भी जल गया। सूचना मिलने पर पशु अस्पताल के फार्मासिस्ट बीडी पाल ने मौके पर पहुंचकर झुलसी बकरियों का उपचार किया। प्रेमपाल ने तहसील कार्यालय में आग लगने की सूचना दर्ज करा दी है, जिसके अनुसार आग में लगभग 70 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग जांच कर रहा है।
विज्ञापन