फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   fire

आग लगने से घर खाक, महिला झुलसी

Mon, 11 May 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Mon, 11 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
गांव टोडरपुर निवासी तोताराम ने बताया कि वह मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह काम से गांव में गया था। घर पर पत्नी राजो देवी, ढाई वर्षीय पुत्र अवनेश व एक वर्षीय पुत्री लक्ष्मी थी। सोमवार की सुबह करीब 11.30 बजे पत्नी राजो देवी खाना बना रही थी। अचानक उनकी साड़ी में आग लग गई। जिससे वह झुलस गईं। साड़ी में लगी आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया। चीख पुकार पर आसपास के लोग पहुंच गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। शोर शराबे पर जब वह मौके पर पहुंचे तो पत्नी घर के बाहर तड़प रही थी। आग से घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के मुताबिक महिला 80 प्रतिशत तक झुलसी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed