फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fifteen-year-old teenager raped divyanga

पंद्रह वर्षीय दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म

Mon, 05 Dec 2016 10:37 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत Updated Mon, 05 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
परिजनों की गैर मौजूदगी में घर पर अकेली दिव्यांग किशोरी को मोहल्ले के युवक ने दरिंदगी का शिकार बनाया। घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर निकलते वक्त आरोपी को पड़ोसियों ने देख लिया। खेत से लौटे परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद परिजनों ने किशोरी से बाचतत की। जिसमें किसी तरह घटना सामने आ सकी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाले एक किसान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को वह खेत पर काम करने गए हुए थे। घर पर उनकी पंद्रह वर्षीय दिव्यांग किशोरी मौजूद थी। इस बीच मोहल्ले का ही रहने वाला फिरोज परिवारीजनों की गैर मौजूदगी में मौका पाकर घर आया। किशोरी को बहला फुसलाकर कमरे में ले गया। जहां उससे दुष्कर्म किया। आरोपी दरिंदगी को अंजाम देकर घर से भागता हुआ निकला। इस दौरान उसको पड़ोसियों ने देखा। रोकने क ो आवाज दी, लेकिन आरोपी बिना भाग गया। यह देख पड़ोसियों को शक हुआ। शाम को परिवारीजनों के खेत से लौटने पर पड़ोसियों ने आरोपी के घर आने और घबराते हुए भागने की जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने किशोरी से बातचीत की तो काफी देर बाद दरिदंगी का पता लगा। इसके बाद तलाश करने पर आरोपी गांव से फरार मिला। परिवारीजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 000
विज्ञापन

मंदबुद्धि किशोरी को बहला फुसलाकर गांव के  ही युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप पिता ने लगाया है। तहरीर के आधार पर आरोपी फिरोज के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भुवनेश कुमार गौतम, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed