{"_id":"585fd6224f1c1b2941eeb0d7","slug":"fed-up-with-the-cash-strapped-worker-died-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":" आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी
आर्थिक तंगी से परेशान 32 वर्षीय मजदूर राजपाल पुत्र मिश्रीलाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर से सौ मीटर दूर एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। गजरौला कस्बे से सटे सहराई गांव निवासी 32 वर्षीय राजपाल पुत्र मिश्रीलाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार दोपहर करीब चार बजे खाना खाने के बाद वह बिना बताए कहीं चले गए। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था। रविवार सुबह राजपाल का शव घर से सौ मीटर दूर एक बाग में गूलर के पेड़ से लटका मिला। मफलर से बनाए गए फंदे में लाश लटकती देखकर गांव वाले भौचक रह गए। कुछ ही देर में इसकी सूचना राजपाल के परिवार वालों तक पहुंच गई जिससे वह भी मौके पर पहुंच गए। गांव के लोगों ने गजरौला पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। कुछ देर बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और परिवार के लोगों से पूछताछ की जिसमें कहा गया कि आर्थिक तंगी की वजह से मजदूर के आत्महत्या की है।
नहीं मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
राजपाल गरीब परिवार से था। उसके पिता मिश्रीलाल मेहनत मजदूरी करते हैं। परिवार वालों के मुताबिक उसके मझले भाई भजनलाल का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। छोटा भाई पप्पू भी कामकाज को लेकर परेशान रहता है। दो बहनें पुष्पादेवी व मीना की शादी हो चुकी है। राजपाल की छह साल की बेटी काजल है। अब इस परिवार की देखरेख वाला कोई नहीं बचा है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के छोटे भाई पप्पू व अन्य परिवार वालों ने बताया कि उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ अब तक नहीं मिला है। कई बार बीपीएल कार्ड के लिए आवेदन किया। आवास की भी मांग की लेकिन कोई मदद नहीं मिली। दो महीने से उसके पास कोई काम भी नहीं था, इसकी वजह से वह परेशान था। परिवार वालों का कहना है कि इन्हीं सब चीजों से परेशान होकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार वाले आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। किसी तरह की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
- अनुराग दर्शन, सीओ सिटी