फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Father kills animals Son were arrested, one at large

पशुओं को मारते पिता पुत्र धरे गए,एक फरार

Wed, 25 May 2016 11:48 PM IST
Updated Wed, 25 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
शेरपुरकलां में गोवंशीय पशु की हत्या की सूचना पर पुलिस ने छोटे के घर छापा मारकर एक पशु को काटे जाने से बचा लिया। हत्या कर रहे छोटे और उसके पुत्र तसलीम को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर पशु हत्या के उपकरण और करीब 60 किलोग्राम मांस बरामद किया है, जबकि तीसरा आरोपी छोटे का पड़ोसी जफर पुलिस को देखकर भाग निकला। पुलिस ने दरोगा जैतराम की ओर से तीनों के खिलाफ गोवंशीय पशु हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस ने पिछले कई दिनों से गोवंशीय पशुओं की हत्या के विरोध में अभियान चला रखा है। 23 मार्च को पुलिस ने शेरपुरकलां में सूचना पर छापा मारकर मारने के लिए लाए गए 42 गोवंशीय पशुओं को बरामद कर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर अन्य सात के खिलाफ पशु क्रूरता और गोवंशीय पशु वध की रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार को फिर पुलिस ने पशुओं की हत्या की सूचना पर शेरपुरकलां में छापा मारा। दरोगा जैतराम ने बताया कि छापेमार कार्रवाई में कस्बा के छोटे के घर में पशु हत्या होने का मामला पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि छोटे अपने पुत्र तसलीम और पड़ोसी जफर के साथ गोवंशीय पशु का वध कर रहा था। पुलिस को देखकर जफर तो भाग गया, लेकिन मौके से छोटे और तसलीम को गिरफ्तार कर वध के उपकरण और करीब साठ किलोग्राम मांस बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ गोवंशीय पशु वध की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके से भागे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान किया जाएगा। 
विज्ञापन


पांच गोवंशी पशु बरामद, एक गिरफ्तार
जहानाबाद। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र के गांव रफातनगर में दबिश दी। इसमें गोवंशीय पशुओं की हत्या करने के लिए ले जा रहे एक तस्कर गांव के ही रियास कुरैशी को पुलिस ने धर दबोचा। दूसरा तस्कर मुकद्दम मौके से भाग निकला। पकड़े गए तस्कर के पास से पांच गोवंशीय पशु बरामद हुए हैं। आरोपी पशुओं को वध के लिए डांग गांव पैदल ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बरामद पशुओं को देवीपुरा गोशाला भिजवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवंशीय मांस समेत दो युवक गिरफ्तार
बिलसंडा। क्षेत्र के निगोही-ईंटगांव मार्ग पर पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को दो क्विंटल गोवंशीय मांस समेत गिरफ्तार करने का दावा किया है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिलसंडा पुलिस ने निगोही से आ रही एक बाइक को संदिग्ध जानकर रोकने की कोशिश की तो बाइक सवार दोनों युवक पुलिस को देख बाइक समेत भगाने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड लिया। उनके पास से दो क्विंटल गोवंशीय मांस और दो खालें बरामद हुईं। दोनों युवकों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम साबिर पुत्र अब्दुल करीम और गुलाम फरीद पुत्र सुम्मेर उर्फ बाबू बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed