फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers from 1.20 lakh looted in broad daylight

किसान से दिन दहाड़े 1.20 लाख लूटे

Sat, 16 May 2015 11:18 PM IST
पूरनपुर।
पूरनपुर। Updated Sat, 16 May 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers from 1.20 lakh looted in broad daylight
बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने शनिवार को दिन-दहाड़े गांव कान्हा टांडा
विज्ञापन
निवासी साइकिल सवार किसान मदन सिंह और उसकी पत्नी चंद्रकली को चलती साइकिल से धक्का देकर गिरा दिया और थैले में मौजूद 1.20 लाख रुपये लूट कर हवा में तमंचा लहराते फरार हो गए। शोर शराबा कर किसान ने बदमाशों का कुछ दूर पीछा भी किया, लेकिन थोड़ी ही देर में बदमाश ओझल हो गए। सूचना के बावजूद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
घटना शनिवार को अपरान्ह करीब साढ़े बारह बजे पूरनपुर भगवंतापुर मार्ग पर हुई। गांव कान्हा टांडा निवासी बुजुर्ग किसान मदन सिंह ने बताया कि नगर की स्टेट बैंक शाखा से उसने लिमिट के 1.20 लाख रुपये निकाले थे। बैंक कैशियर ने पांच-पांच सौ रुपये की दो और सौ-सौ रुपये की दो नोटों की गड्डी दी। रुपयों को थैले में रखकर साइकिल से पत्नी चंद्रकली के साथ वह गांव जा रहा था। गांव भगवंतापुर के समीप सामने से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी साइकिल धक्का देकर गिरा दी और उनके पास मौजूद रुपयों का थैला लूट कर पूरनपुर की ओर बाइक से भाग गए। घटना के बाद किसान शोर-शराबा कर बदमाशों के पीछे कुछ दूर भागा, लेकिन थोड़ी ही देर में वह आंख से ओझल हो गए। किसान ने पत्नी के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की सूचना इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह और एसएसआई अमर सिंह को दी। किसान की पत्नी चंद्रकली ने पुलिस को बताया कि रुपये लूट कर भागे बदमाशों में उसने एक को बैंक शाखा में भी देखा था। पुलिस ने बैंक शाखा पहुंचकर सीसी कैमरे की फुटेज भी देखी, लेकिन देर सायं तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

प्याज, अदरक भी ले गए बदमाश
चंद्रकली ने बताया कि बैंक से रुपये निकालने से पहले उसने पति के साथ बाजार से खरीददारी भी की थी। थैला मेें प्याज, अदरक, कपड़ा आदि सामान भी था। बदमाश पूरा थैला ही लूट कर ले गए।  

कर्जा निपटाने और खर्चे को निकाले थे रुपये
किसान मदन सिंह ने बताया कि गेहूं कटाई, गहाई, भूसा बनवाई आदि पर हुए खर्च को निपटाने और फसल पैदावार को लिए गए ऋण को चुकता करने तथा खर्चे आदि को उसने बैंक से रुपये निकाले थे।

बैंक से पीछे लगे थे बदमाश
घटना की जानकारी पर एएसपी एसके सिंह ने पूरनपुर पहुंचकर पीड़ित से घटना की जानकारी ली। वे बैंक शाखा भी गए। बैंक शाखा की वीडियो फुटेज में एक आरोपी को किसान की पत्नी ने पहचान भी लिया। जो उसके पीछे बैंक शाखा में लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed