{"_id":"6ae0f50fea504865fb0271b6","slug":"60-year-old-woman-dies-after-being-run-over-by-the-rear-tire-of-a-road-roller-in-an-accident-on-bushan-bharivas-road-hisar-news-c-21-1-hsr1034-982113-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रोड रोलर का पिछला टायर चढ़ने से 60 वर्षीय महिला की मौत, बुशान-भारीवास रोड पर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रोड रोलर का पिछला टायर चढ़ने से 60 वर्षीय महिला की मौत, बुशान-भारीवास रोड पर हादसा
Wed, 28 Oct 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
बहल। गांव बुशान में सोमवार शाम रोड रोलर की चपेट में आने से 60 वर्षीय संतरो देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बुशान-भारीवास रोड पर हुआ जब चालक रोड रोलर को पीछे कर रहा था और महिला उसकी चपेट में आ गई।
मामले के जांच अधिकारी बहल थाना प्रभारी उग्रसेन के अनुसार बुशान निवासी संदीप पुत्र ने शिकायत दी कि सोमवार शाम करीब सात बजे वह खेतों की ओर जा रहा था। इसी दौरान बुशान-भारीवास रोड स्थित उसके भाई की अकादमी से उसकी मौसी संतरो देवी अपने पति चतर सिंह और पोता-पोती के साथ पैदल गांव लौट रही थीं। सड़क निर्माण का काम बंद हो चुका था और पीले रंग का रोड रोलर भारीवास की ओर जा रहा था।
शिकायत के अनुसार चालक ने पीछे देखे बिना लापरवाही से रोड रोलर बैक करना शुरू कर दिया। वाहन को पीछे आते देख संदीप ने आवाज लगाई जिसके बाद चतर सिंह और उनके पोता-पोती एक तरफ हट गए लेकिन संतरो देवी समय रहते नहीं हट सकीं। रोड रोलर का पिछला बड़ा टायर उनके ऊपर चढ़ गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
नंबर प्लेट नहीं थी, चालक की पहचान की मांग
हादसे के बाद चालक रोड रोलर लेकर मौके से भाग गया। शिकायतकर्ता ने चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने और वाहन को कब्जे में लेने की मांग की है। शिकायत में बताया गया कि रोड रोलर पर एक नाम और मोबाइल नंबर लिखा था लेकिन नंबर प्लेट नहीं थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सीएचसी लोहारू भिजवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है