{"_id":"6ae0f610e3ca320e2c064fc5","slug":"three-including-a-woman-arrested-for-fraud-in-the-name-of-providing-jobs-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83843-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी में महिला समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी में महिला समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
फेसबुक से शुरू हुई बातचीत, व्हाट्सएप पर दिया नौकरी का झांसा
नोएडा में कमरा किराये पर लेकर कर रहे थे ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्ले बॉय की नौकरी दिलाने के नाम पर 89,750 रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान फिरोज और प्रकाश के रूप में हुई है। दोनों नोएडा में किराये का कमरा लेकर रह रहे थे। आरोपियों ने फेसबुक के जरिये शिकायतकर्ता से संपर्क किया और बाद में व्हाट्सएप पर नौकरी का झांसा देकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से रकम ट्रांसफर करवा ली। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि वह फेसबुक चला रहा था। इसी दौरान उसे एक फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और फिर व्हाट्सएप पर चैट होने लगी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, 30 और 31 अगस्त को उसे व्हाट्सएप पर प्ले बॉय की नौकरी का ऑफर दिया गया। नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर उससे पहले 1,200 रुपये जमा करवाए गए।
इसके बाद आरोपियों ने उसे अपनी बातों में फंसाकर नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 89,750 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
नोएडा में किराये पर कमरा लेकर कर रहे थे ठगी
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फिरोज और प्रकाश आपस में पार्टनर हैं। दोनों ने नोएडा के सेक्टर-58 में एक कमरा किराये पर ले रखा था। पुलिस के अनुसार, इसी कमरे से व्हाट्सएप पर लोगों से चैट करके ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। आरोपित महिला ने भी शिकायतकर्ता से व्हाट्सएप पर बातचीत की थी और नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे पैसे ट्रांसफर करवाए थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में फिरोज बीबीए पास है, जबकि प्रकाश 12वीं कक्षा पास नहीं कर सका। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।