{"_id":"572b82e94f1c1b98745ccefd","slug":"farmer-s-house-in-alipore-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलियापुर में किसान के घर डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलियापुर में किसान के घर डाका
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 05 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
डाका
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलियापुर में डकैत एक किसान के घर से परिवार वालों को बंधक बनाकर एक लाख का माल ले गए। विरोध करने पर डकैतों ने गृहस्वामी के पुत्र को पौनिया की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। पुलिस ने डकैती की इस वारदात को चोरी में दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव अलियापुर निवासी नंदलाल के मकान की चारदीवारी नहीं है। बुधवार रात वह अपनी पत्नी मुन्नी देवी, बेटी भगवान देई, पुत्र हेमराज के साथ घर के बाहरी हिस्से में सो रहे थे। उनका पुत्र नरोत्तम अपनी पत्नी के साथ बरामदे में सो रहा था। आधी रात के करीब आधा दर्जन सशस्त्र नकाबपोश डकैतों ने घर पर धावा बोल दिया। घर के बाहर सो रहे भाई पातीराम को तमंचा दिखाकर कब्जे में कर लिया और बेटे हेमराज को अगोछे से बांध दिया। एक बदमाश दोनों के पास खड़ा रहा। पांच बदमाश मकान के भीतर घुस गए और बरामदे में सो रहे नंदराम के पुत्र नरोत्तम को भी बांध दिया। पूरे परिवार को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने डाका डालना शुरू कर दिया। कमरे का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये की नकदी, जेवरात समेत एक लाख का सामन समेट लिया। विरोध करने पर डकैतों ने नरोत्तम के सिर में पौनिया की बट मारकर घायल कर दिया। एक घंटे तक डाका डालने के बाद जब डकैत घर से निकल गए तो परिवार वालों ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घर वालों को बंधनमुक्त किया। सूचना पर सुबह पुलिस ने मौका मुआयना किया और घायल नरोत्तम को सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने परिवार वालों से सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाकर डकैती की घटना को चोरी में दर्ज कर लिया।
मायके आई बेटी के गहने भी लूटे
नंदराम की बेटी भगवानदेई इन दिनों अपनी सुसराल पंडरी से मायके आई हुई है। घटना के समय बदमाशों ने उसे बंधक तो नहीं बनाया लेकिन कमरे में रखे उसकी मां और भाभी के जेवरों के साथ उसके भी गहने लूट लेेेेेेे गए।
विज्ञापन
थाने से पता किया गया है। परिवार वालों की ओर से जो तहरीर मिली है, उसी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।
अनिल कुमार सिंह, एसपी