फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmer's assassination by shooting in old ranch

पुरानी रंजिश में गोली मारकर किसान की हत्या

Tue, 14 Nov 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद (पीलीभीत)।
अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद (पीलीभीत)। Updated Tue, 14 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer's assassination by shooting in old ranch
क‌िसान की हत्या - फोटो : अमर उजाला
-भाई ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट
विज्ञापन

-एसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे, शव पोस्टमार्टम को भेजा
-जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम हुसैननगर में हुई वारदात, लखनऊ जाने को निकला था किसान


अस्पताल में भर्ती दोस्त को देखने के लिए लखनऊ जाने निकले गांव हुसैननगर निवासी 60 वर्षीय किसान मोतीराम की सोमवार रात सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह गांव में लिंक रोड पर लहूलुहान हालत में शव मिलने पर परिवारवालों को घटना की जानकारी हुई। एसपी समेत कई पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है।
मृतक मोतीराम पुत्र मंशाराम खेती करते थे। सोमवार देर शाम सात बजे वह अस्पताल में भर्ती अपने दोस्त तेजराम को देखने के लिए लखनऊ जाने की बात कहकर घर से निकल गए। इसके बाद उनका कोई पता नहीं लग सका। मंगलवार सुबह उनका शव गांव के बाहर उनके मकान से दो किलोमीटर दूर सड़क किनारे एक खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। किसान की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। खाद लेने निसरा गांव जा रहे भाई छोटेलाल ने लहूलुहान हालत में शव पड़ा देखा तो ग्रामीण और परिवार वाले जमा हो गए। सूचना पर एसपी कलानिधि नैथानी, एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, एसएचओ जहानाबाद किरनपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर परिवार वालों से जानकारी जुटाई। परिवार वालों ने गांव के एक परिवार से वर्ष 1990 में हुई हत्या के मामले को लेकर चली आ रही रंजिश में वारदात की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई छोटेलाल ने गांव के प्यारेलाल, महेंद्रपाल, भूरा, उमेश और मंगली प्रसाद के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन


हत्या के बाद परिवार में मचा कोहराम
किसान मोतीराम की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के एक बेटा चिंतामणि पीलीभीत में सफाई कर्मचारी है। इसके अलावा छह बेटी रेखा, मिथलेश, बीना, पुष्पा, चित्रा, कल्पना हैं। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनके तीन भाई भजनलाल, श्यामलाल, छोटेलाल हैं। परिवार वाले 27 साल से चली आ रही रंजिश में हत्या का आरोप लगा रहे हैं, वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पति की मौत के बाद से पत्नी रामप्यारी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप परिवार वाले लगा रहे हैं। हालांकि इसको लेकर छानबीन कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-रोहित मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed