फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Family members are sleeping, thieves reconstructed house

घरवाले सोतेे रहे, चोरों ने खंगाला घर

Tue, 05 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर।
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर। Updated Tue, 05 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Family members are sleeping, thieves reconstructed house
चोर - फोटो : अमर उजाला
बीसलपुर में व्यापारी के मकान में पांच लाख की चोरी  
विज्ञापन

 नगर के एक व्यापारी के मकान में दीवार कूदकर घुसे चोर 55 हजार की नगदी समेत पांच लाख का सामान समेट ले गए। घरवालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पूरा परिवार छत पर सोता रहा। मंगलवार सुबह घटना का पता लगने पर पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। 
मोहल्ल ग्यासपुर के रहने वाले व्यापारी मोहम्मद शरीफ ने बताया कि सोमवार रात उनका परिवार गर्मी की वजह से छत पर सो रहा था। रात में किसी वक्त दीवार कूदकर चोर घर में घुस आए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर सामान खंगालना शुरू कर दिया। चोर घर से 55 हजार की नकदी, सोने का हार, सोने की चार चूड़िय़ां, दो झुमकी, दो कुंडल, एक झूमर, एक पायल, एक पैंडल, एक टीका, पांच अगूंठी समेत पांच लाख का सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह नीचे आने पर सामान बिखरा देख परिवार वालों को चोरी का पता लगा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची, लेकिन औपचारिकता निभाकर जल्द खुलासे का भरोसा देकर लौट गई। घटना की तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कस्बा प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया है। कुछ संदिग्धता सामने आई है। इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


गजरौला में भी हजारों की चोरी
गजरौला। कस्बे में नहर किनारे रहने वाले मीट व्यापारी जाकिर अली सोमवार रात पत्नी इस्लामन और बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोर भीतर घुस आए और 15 हजार की नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed