फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Encounter Nepal escaped timber smuggler

मुठभेड़ में नेपाल भाग निकले लकड़ी तस्कर

Mon, 23 Mar 2015 10:33 PM IST
हजारा/पीलीभीत।
हजारा/पीलीभीत। Updated Mon, 23 Mar 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
Encounter Nepal escaped timber smuggler
जंगल से अवैध रूप से
विज्ञापन
काटकर लाई गई शीशम की लकड़ी पकड़ने गई हजारा पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम पर लकड़कट्टों ने फायरिंग कर दी। हालांकि टीम के सदस्य बाल-बाल बच गए। पुलिस के जवाबी फायरिंग की तो आरोपी नेपाल सीमा में प्रवेश कर भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक एकनाली अवैध बंदूक, आरा, कुल्हाड़ी समेत अन्य सामान बरामद करने का दावा करते हुए टाटरगंज निवासी पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

एसओ हजारा भुवनेश कुमार गौतम ने बताया कि सोमवार की तड़के थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी कंबोजनगर प्रभारी सच्चिदानंद राय व संपूर्णानगर वन रेंजर वीके गुप्ता की संयुक्त टीम गश्त कर रही थी। इसी थाना क्षेत्र के गांव टाटरगंज में मुखबिर ने सूचना दी कि गांव के ही कुछ लोग जंगल की गौढ़ी नंबर 5 से शीशम की बेशकीमती लकड़ी काटकर लाए हैं। जिनके खेत में बोटे बनाकर नेपाल ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

सूचना पर संयुक्त टीम ने खेत पर छापा मारा। छापे की कार्रवाई के दौरान लकड़कट्टे तमंचा लहराते हुए भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर लकड़कट्टों ने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम के जवाबी फायरिंग करने पर आरोपी नेपाल सीमा में प्रवेश कर भाग निकले। पुलिस ने  बताया  कि सुरजीत सिंह उर्फ  बाबू के हाथ से 12 बोर की एकनाली बंदूक गिर गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है।

इसके अलावा मौके से सात पेड़ व दो बोटे, दो आरा, दो कुल्हाड़ी, लोहे की जंजीर, रस्सा, दो ट्रैक्टर व ट्रॉली बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि चौकी इंचार्ज कंबोजनगर की ओर से टाटरगंज निवासी सुरजीत सिंह उर्फ बाबू, पलविंदर सिंह उर्फ पम्मू, गुरुबाज सिंह, राम सिंह व सुखदेव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई  है। उन्होंने बताया कि सुरजीत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट का अलग मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed