{"_id":"07950eb3fcd83c36a37cd9812fa53238","slug":"eight-hundred-thousand-stolen-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांस्पोर्टर के घर चोरों का धावा आठ लाख का सामान चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांस्पोर्टर के घर चोरों का धावा आठ लाख का सामान चुराया
जहॉनाबाद/पीलीभीत।
Updated Mon, 20 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
गांव हरचुइया निवासी ट्रांसपोर्टर कालीचरन पटेल के घर रविवार की रात चोर
विज्ञापन
पीछे पड़े खपरैल की छत के सहारे घर में घुस गए। घर में रखा 20 तोला सोना,
आधा किलो चांदी और 1.6 लाख रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। गृहस्वामी के
पुत्र अरविंद की तरहरी पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव हरचुइया निवासी अरविंद कुमार गंगवार ने बताया कि रविवार की रात वह और उनकी पत्नी दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। पिता कालीचरन, भाई सोमपाल निचली सतह पर सो रहे थे। जबकि अनिल की बेटी रूबी नीचे के कमरे में लेटी थी। उन्होंने बताया कि अनिल शहर की एलएच शुगर मिल में गन्ना तुलवाकर रात करीब एक बजे पहुंचे।
खाना खाने के बाद वह सो गए। इसके बाद चोर किसी समय घर में पड़े खपरैल के सहारे घर के अंदर घुस आए और सारा सामान चुरा ले गए।
सामान खंगालते समय रूबी के कमरे में एक डिब्बा गिर गया। जिससे उसकी आंख खुल गई। कमरे में चोर देखकर रूबी ने शोर मचाया। शोर पर घरवाले जब तक कुछ समझ पाते चोर मेन दरवाजा खोल कर भाग निकले। घरवालों ने इस दौरान लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग भी की और चोरों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका।
पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखी 1.6 लाख की नगदी, चार सोने की चेन, आठ अंगूठी, दो हार, एक मंगलसूत्र समेत करीब 20 तोला सोना और आधा किलोग्राम चांदी चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और घरवालों से पूछताछ की।
येलो टेप लगाया न बुलाई फील्ड यूनिट
पुलिस बड़ी वारदातों में भी खूब लापरवाही बरतती है। जिसका उदाहरण गांव हरचुइया निवासी कालीचरन के घर हुई चोरी के मामले में देखने को मिला। शासन ने बड़ी वारदातों पर फील्ड़ यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाने के आदेश दे रखे हैं। इसके लिए सभी थानों पर येलो टेप भी मुहैया कराए गए, लेकिन पुलिस ने इस वारदात में खूब लापरवाही बरती। पुलिस ने न तो येलो टेप लगाकर घटना स्थल को सुरक्षित रखने की कोशिश की और न ही फील्ड यूनिट एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया।
बिना जांच के घटना को बताया संदिग्ध
गांव हरचुइया में नगदी समेत करीब आठ लाख रुपये की हुई चोरी के मामले को पुलिस ने दबाने का प्रयास शुरू कर दिया है। ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार शर्मा घटना संदिग्ध बताते हैं। उनका कहना है कि चोरी नहीं हुई है। घरवाले इसे चोरी का रूप दे रहे हैं।