फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Efforts to burn marriage for dowry

दहेज की खातिर विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास

Wed, 26 Apr 2017 10:12 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Wed, 26 Apr 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
 दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। यही नहीं नंदोई ने सोते वक्त दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया। इसका पता लगने के बाद भी ससुरालियों ने पीड़िता पर ही अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़िता ने एएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। 
विज्ञापन

दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने एएसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसकी शादी पांच जून 2015 को बरखेड़ा के भोपतपुर निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालिये एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। जिसके पूरा न करने पर उसको मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 12 मार्च 2017 को होली से एक दिन पूर्व ससुरालियों ने गर्भवती हालत में मारपीट कर बेघर कर दिया। जिसके बाद पीड़िता का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में कराया गया। जहां उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद से पीड़िता मायके में रह रही थी। 19 अप्रैल को ससुरालिये उसको दुबारा ससुराल ले गए। 21 अप्रैल 2017 की रात 11 बजे वह कमरे में सो रही थी। आरोप है कि नंदोई ने उसको बुरी नियत से पकड़कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर ससुरालिए जाग गए। इसकी शिकायत की गई, लेकिन ससुरालियों ने पीड़िता को ही गलत ठहरा दिया। दूसरे दिन आरोप है कि ससुरालियों ने एकराय होकर पीड़िता से मारपीट की। इसके बाद मिट्टी का तेल छिड़क जिंदा जलाने की कोशिश की गई। इस बीच अचानक मायके वाले मौके पर पहुंच गए। जिस पर ससुरालियों ने मायके वालों से भी हाथापाई की और घर से निकाल दिया। इसकी उसी दिन बरखेड़ा पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने काफी देर थाने बैठाए रखा, लेकिन सुनवाई नहीं की। ससुरालियों से जान को खतरा जताते हुए महिला ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

000
महिला ने काफी गंभीर आरोप लगाए है। बरखेड़ा थानाध्यक्ष को मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डा.रामसुरेश यादव, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed