{"_id":"26d91f0b398918f5190eb0e0be1003b0","slug":"duty-without-leave-every-month-the-headmistress-s-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी बगैर ही हर माह निकल रहा प्रधानाध्यापिका का वेतन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्यूटी बगैर ही हर माह निकल रहा प्रधानाध्यापिका का वेतन
Bilsnda
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर की सीमा पर स्थित समग्र गांव राठ में शिक्षण व्यवस्था एक अरसे से पटरी से उतरी हुई है। आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका आशा कुमारी कभी भी ड्यूटी पर नहीं आती हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि अंबेडकर गांव भगवंतापुर यही प्रधानाध्यापिका तैनात थीं। अधिकारियों के हर रोज होने वाले निरीक्षण के कारण प्रधानाध्यापिका को गांव राठ में तैनात कर दिया गया। जबकि यहां तैनात शिक्षक वली मोहम्मद को भगवंतापुर भेज दिया गया। अब चूंकि गांव राठ समग्र गांव के रूप में चयनित है और सोमवार को जिले में नोडल अधिकारी का दौरा भी है। ऐसे में ब्लाक प्रशासन तो अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने में जुट गया है, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के किसी भी अधिकारी ने अभी तक गांव पहुंचने की जहमत नहीं उठाई और न ही ड्यूटी से नदारद चल रहीं अध्यापिका के खिलाफ कोई कार्रवाई की। मालूम हो कि प्रधानाध्यापिका शाहजहांपुर के गांव नबाबपुर निवासी एक पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री की पत्नी हैं। प्रधान भानुप्रताप सिंह तोमर बताया कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत भी कराया लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर प्रधानाध्यापिका आशा कुमारी का कहना है कि वह कभी भी ड्यूटी से गायब नहीं रहती हैं आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर प्रधानाध्यापिका के अलावा स्थानीय स्तर के वे अधिकारी भी दंडित किए जाएंगे जो मामले को अब तक छिपा रहे हैं।
विज्ञापन
अंबरीष कुमार यादव, बीएसए