{"_id":"578fb4314f1c1bd827c4b449","slug":"dunlop-was-the-suicide-driver-mohanlal","type":"story","status":"publish","title_hn":"डनलप चालक मोहनलाल ने की थी आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डनलप चालक मोहनलाल ने की थी आत्महत्या
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी डनलप चालक मोहनलाल की मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद सुलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण हैंगिंग आया है। जिससे आत्महत्या की बात स्पष्ट हो गई है।
बता दें कि मंगलवार सुबह जहानाबाद क्षेत्र के कल्यानपुर चक्रतीर्थ गांव में रातभर लापता रहने के बाद डनलप चालक 35 वर्षीय मोहनलाल का शव एक पेड़ से लटका मिला था। मौका ए वारदात पर युवक के पेड़ मुड़े होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही थी। इसमें अवैध संबंधों को लेकर वारदात होने की चर्चा गांव में तेज थी। घरवालों की ओर से हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद दूसरे दिन बुधवार को रिपोर्ट मिलने पर मामला आत्महत्या का निकला। हत्या को लेकर कोई साक्ष्य न तो पुलिस को मौके पर मिला, न ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ निकलकर सामने आया है। एसओ जहानाबाद भोला सिंह ने बताया कि युवक की हत्या नहीं हुई है। पता लगा है कि पारिवारिक विवाद के बाद युवक गुस्सा होकर घर से निकल गया था। आशंका है कि इसीलिए उसने आत्महत्या कर ली। घरवालों ने भी कार्रवाई कराने से इंकार किया है।