{"_id":"5902237a4f1c1baf2bc0cd61","slug":"due-to-death-drowning-in-a-child-s-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी निकालने गई बच्ची की तालाब में डूबकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी निकालने गई बच्ची की तालाब में डूबकर मौत
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान में पुताई के लिए तालाब से गीली मिट्टी निकालने गई दस साल की बच्ची की तालाब में डूबकर मौत हो गई। साथ गई उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई।
क्षेत्र के ग्राम नवादा महेश के रहने वाले देवदत्त मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार को उनकी दस वर्षीय पुत्री लता देवी उर्फ अनीता मकान की पुताई के लिए गीली मिट्टी लेने के लिए लाइन पार तालाब पर गई थी। उसके साथ गांव की उसकी सहेली गीता (11) भी गई। मिट्टी निकालते वक्त तालाब में डूब गईं। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद दोनों को बाहर निकाला लेकिन लता की मौत हो चुकी थी, जबकि गीता की हालत गंभीर थी। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। घायल गंभीर हालत में गीता को सीएचसी ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इधर लता के शव को परिवारीजन घर ले गए।