{"_id":"59b7dff74f1c1bfd7f8b65b4","slug":"dowry-harassment-accused-in-delhi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एयरपोर्ट पर धरा गया दहेज उत्पीड़न का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली एयरपोर्ट पर धरा गया दहेज उत्पीड़न का आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
अंतरित जमानत पर छूटा, विदेश जाने पर लगा प्रतिबंध, चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी
पूरनपुर की महिला ने दर्ज कराई थी पति समेत चार पर रिपोर्ट
दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में फरार चल रहे गुडगांव के युवक को लुक आउट नोटिस जारी करने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर धर दबोचा गया। इसकी सूचना मिलने पर महिला थाना पुलिस दिल्ली पहुंची और कार्रवाई की। आरोपी के अंतरिम जमानत पर छूटने के बाद अब मुकदमा की कार्रवाई पूरी होने तक अमेरिका जाने पर रोक लग गई है। पुलिस चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है।
पूरनपुर के गनेशगंज निवासी प्रिया गुप्ता पुत्री राकेश गुप्ता की ओर से कोतवाली पूरनपुर में 25 दिसंबर 2016 को गुड़गांव (हरियाणा) के सेक्टर 51 निवासी पति अंकुर गर्ग, ससुर ईश्वर दयाल, सास मधु गर्ग और देवर अमित के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया था। बताया गया था कि उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। जिसके बाद दोनों कुछ दिन अमेरिका में रहे। इसके बाद पति उसको घर छोड़ गया। आरोप था कि दहेज में 25 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर उसको छोड़ा गया। इसके बाद पति अकेले अमेरिका चला गया और पीड़िता का भी पासपोर्ट अपने साथ ले गया। कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विवेचना महिला थाना पुलिस को स्थानांतरित कर दी गई। पति के अमेरिका होने पर पुलिस ने विवेचना करते हुए बकाया तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। इधर, पति के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करा दिया गया। पिछले माह आरोपी पति गुड़गांव आया। यहां से 30 अगस्त को अमेरिका भागने की फिराक में था, लेकिन लुक आउट नोटिस जारी होने के कारण उसको दिल्ली में पालम एयरपोर्ट पर रोक लिया गया और सूचना पीलीभीत पुलिस को दी गई। इस पर रात में ही महिला थानाध्यक्ष अनुपम सिंह, कांस्टेबल लता शर्मा टीम के साथ दिल्ली पहुंचे और एयरपोर्ट पर आरोपी को पकड़ा। कानूनी कार्रवाई करने के बाद उसको अंतरिम जमानत पर छोड़ा जा सका। बता दें कि आरोपी की तलाश के लिए पीड़ित महिला एक बार दूसरा पासपोर्ट बनवाकर अमेरिका तक गई थी, लेकिन वहां उसका कोई पता नहीं लग सका था।