फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DNA report not received even after 13 months, action blocked

13 महीने बाद भी नहीं आई डीएनए रिपोर्ट, कार्रवाई ठप

Sat, 10 Jun 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 10 Jun 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
 डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट के इंतजार में महेंद्र हत्याकांड की कार्रवाई को पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। सुरागरसी के नाम पर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे है। नतीजतन हत्याकांड में गजरौला पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी में लगी है। गजरौला थाना क्षेत्र के सराय गांव में 24 मई 2016 को गन्ने के खेत में शव अधजली हालत में मिला था। जिसकी तीन महीने बाद शिनाख्त गांव के ही महेंद्र (24) के रुप में की गई थी। अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की कोशिश करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआत में पुलिस ने पारिवारिक विवाद को हत्या की वजह बताया तो चंद दिन बाद ही अवैध संबंध की ओर जांच शुरू कर दी। कई रिश्तेदारों के सीडीआर भी निकलवाए गए। इसके बाद से लगातार सर्किल व थानाध्यक्षों के स्थानांतरण ही हो सके है। महीनों से जांच को गई डीएनए रिपोर्ट भी नहीं आ सकी है। नतीजतन हत्याकांड के 13 महीने बाद भी पुलिस इसको लेकर पुष्टि नहंी कर सकी कि शव महेंद्र का है भी या नहीं। बहुचर्चित हत्याकांड को डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट न मिलने का बहाना देकर अभिलेखों में दफन करने की तैयारी की जा रही है। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि  डीएनए रिपोर्ट के लिए कई बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है। इसके बावजूद अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। फाइनल रिपोर्ट नहीं लगाई जा रही है। डीएनए रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई को नई दिशा मिल सकेगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed