फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DJ unloading vehicle Kanvdia clashed with police, organically

वाहन से डीजे उतारने पर पुलिस से भिड़े कांवड़िये, बवाल

Sun, 07 Aug 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो /पीलीभ्ाीत
ब्यूरो /पीलीभ्ाीत Updated Sun, 07 Aug 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
DJ unloading vehicle Kanvdia clashed with police, organically
बवाल - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
वाहन से डीजे उतराने पर ईंटगांव में पुलिस और कांवड़ियों में जमकर नोंकझोक हुई। पुलिस की कार्रवाई को गुंडई बताते हुए कांवड़ियों ने जाम लगाकर नारेबाजी की और पुलिस से उलझकर बवाल करते रहे। समझाने के बाद भी न मानने पर पुलिस ने लाठी भांजकर खदेड़ दिया। घटना के बाद एहतियातन गांव में पुलिस, पीएसी की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन

बिलसंडा क्षेत्र के ईंटगांव के तीन दर्जन युवक डाक कांवड़ यात्रा को रविवार को कछला घाट के लिए रवाना हो रहे थे। इसमें पुलिस को सूचना मिली कि जत्थे में कांवड़ियों द्वारा डीजे का प्रयोग किया जा रहा है। इस पर बिलसंडा पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे उतारकर कब्जे में ले लिया। जसके बाद कांवड़िये आक्रोशित हो गए। पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर विरोध शुरू कर दिया। बीसलपुर- बिलसंडा रोड पर आकर चक्का जाम कर नारेबाजी करने लगे। कुछ ही देर में यातायात ठप हो गया। डीजे बजाने को लेकर काफी देर तक पुलिस से नोंकझोक होती रही। न मानने पर सूचना अधिकारियों को दी गई। एएसपी विकास कुमार वैद्य, सीओ बीसलपुर बीपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने डीजे पर पाबंदी की बात कहकर समझाने की कोशिश की, लेकिन कावंड़िये नहीं मानें। समय बढ़ते कांवड़िये उग्र होते गए और अफसरों से भी भिड़ गए। कुतर्क करने लगे। समझाने के बाद भी न मानने पर अधिकारियों ने आसपास के थानों का फोर्स, क्यूआरटी और पीएसी को बुला लिया। पुलिस की संख्या बढने पर कांवडिय़ों ने जाम तो खोल दिया। फिर जब्त किए गए डीजे को वापस देने की मांग पर अनबन होने लगी। पुलिस के इंकार करने पर दुबारा कांवड़िये जमा हो गए। अफसरों की मौजूदगी में ही कावड़िये पुलिस की गाड़ी तक पहुंच गए तथा नजर बचते ही कावड़िये डीजे सिस्टम को पुलिस की गाड़ी से निकाल ले जाकर मंदिर में रख दिया। कावड़ यात्रा का कार्यक्रम रद्द करने की बात कहते हुए कावडिय़ों ने वहां पुलिस के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन शुरू कर दिया। अफसरों ने हालात बिगड़ते देख सख्ती की और लाठी भांजकर कांवड़ियों को खदेड़ दिया। दुबारा कोई गांव में हंगामा न हो सके, इसके लिए गांव में पुलिस, पीएसी की तैनाती कर दी गई है। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि कांवडिय़ों पर बल प्रयोग नहीं किया गया है। शांत कराने के लिए थोड़ी सख्ती की गई थी। मौके पर पुलिस बल की तैनाती है। अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed