फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   District 500 primary Schools hanging locks

जिले के 500 प्राथमिक विद्यालयों में लटके ताले

Mon, 05 Oct 2015 10:41 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 05 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
District 500 primary Schools hanging locks
समायोजित शिक्षकों के दिल्ली में
विज्ञापन
शुरू हुए धरना प्रदर्शन में शामिल होने के चलते जिले के करीब 500 प्राथमिक विद्यालय सोमवार को बंद रहे। इससे स्कूल गए बच्चों को बैरंग लौटना पड़ा।
समायोजन मुद्दे को लेकर जिले भर से करीब एक हजार से अधिक समायोजित शिक्षक और शिक्षामित्र दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने रविवार को गए। समायोजित शिक्षकों के धरना प्रदर्शन में शामिल होने के चलते सोमवार को जिले के परिषदीय स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था बेपटरी हो गई। शिक्षकों की कमी के चलते अधिकतर स्कूलों में समायोजित शिक्षकों को ही चार्ज दिया गया है। ऐसे में उनके विद्यालय न पहुंचने के चलते जिले भर में करीब 500 प्राथमिक स्कूल सोमवार को बंद रहे।
स्कूल पहुंचे बच्चे स्कूल गेट पर ताला लटका देख बैरंग घरों को वापस लौट गए। जानकारी के मुताबिक धरना प्रदर्शन सात अक्टूबर तक चलेगा। ऐसे में इन स्कूलों के लगातार तीन दिन तक बंद रहने की संभावना है।
000
...तो चुनाव प्रशिक्षण में कैसे शामिल होंगे शिक्षक
जिले में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर समायोजित शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इन समायोजित शिक्षकों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण तो तीन अक्टूबर को दे दिया गया था, लेकिन दूसरे चरण का प्रशिक्षण छह अक्टूबर को दिया जाना है। अब दिल्ली गए समायोजित शिक्षक तो सात अक्टूबर को धरना समाप्त होने के बाद ही वापस लौटेंगे। ऐसे में प्रशिक्षण का मामला भी गड़बड़ा सकता है।
000
समायोजित शिक्षकों के धरना प्रदर्शन को लेकर पूर्व में ही खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया था। बंद स्कूलों के पास वाले स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था की गई है।
- अंबरीष कुमार यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed