{"_id":"58b3022a4f1c1bbd56830c99","slug":"dip-into-the-pool-of-nursery-student-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर नर्सरी के छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में डूबकर नर्सरी के छात्र की मौत
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sun, 26 Feb 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के तालाब में सिंघाड़े की बेल निकालने गए नौ वर्षीय प्रेमशंकर पुत्र प्रेमपाल की तालाब में डूबकर मौत हो गई। साथ गए बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। परिवार वालों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस जानकारी जुटाकर वापस लौट गई।
थाना क्षेत्र के ईंटगांव के रहने वाले प्रेमपाल खेती कर परिवार का भरण पोषण करते है। उनका नौ वर्षीय पुत्र प्रेमशंकर रविवार शाम गांव के ही सुरेश के साथ तालाब पर सिंघाड़े की बेल निकालने गया था। बेल निकालते वक्त अचानक पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। इससे उसकी तालाब में डूबकर मौत हो गई। साथ आए सुरेश के शोर मचाने पर ग्रामीण व परिवार वाले मौके पर पहुंचे। किसी तरह बालक को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक गांव के ही एक निजी विद्यालय में कक्षा नर्सरी में पढ़ता था। उसके तीन छोटी बहनें द्रोपदी, प्रेमवती और विद्यावती है। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि छात्र की मौत पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिवार वालों ने कानूनी कार्रवाई व पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है।