{"_id":"570e83234f1c1b345c4a6abb","slug":"devha-half-burnt-in-the-river-the-young-man-s-body-was-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवहा नदी में अधजला युवक का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवहा नदी में अधजला युवक का शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली हाइवे पर स्थित देवहा नदी में करीब 38 वर्षीय युवक का अधजला शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
बुधवार को कुछ लोगों ने देवहा नदी में एक शव पड़ा देखा। शव पड़े होने की सूचना आग की तरह फैल गई। सूचना पर इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। शव अधजला था। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र 38 वर्ष के आसपास है। शव करीब हफ्ते भर पुराना लग रहा है। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण ज्ञात हो सकेगा।