{"_id":"591f28254f1c1b8b51f2587c","slug":"death-of-a-sister-drowning-in-the-canal-saved-another","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबकर एक बहन की मौत, दूसरे को बचाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में डूबकर एक बहन की मौत, दूसरे को बचाया
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Fri, 19 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई ब्रांच नहर में पैर फिसलने से बहराइच के खेरीपुर निवासी गुलाबचंद की छह वर्षीय पुत्री पुष्पा देवी और उसे बचाने के प्रयास में उसकी छोटी बहन भोला भी नहर में डूबने लगी। दोनों को डूबता देख लोगों ने शोर-शराबा किया। इस पर भोला को तो बचा लिया गया। पुष्पा की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए थे, जिन्होंने देर शाम उसका शव बरामद कर लिया।
घटना शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे की है। बहराइच के गांव खेरीपुर निवासी गुलाबचंद की पत्नी निर्मला देवी अपनी पुत्री छह वर्षीय पुष्पा देवी और पांच वर्षीय भोला के साथ क्षेत्र के गांव मटेहना कालोनी निवासी अपने ननदोई राजेश के घर एक शादी समारोह में शामिल होने आईं थीं। सुबह पुष्पा और उसकी बहन भोला गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित हरदोई ब्रांच नहर के समीप घूमते हुई पहुंच गई। नहर में पानी पीने को नहर किनारे पहुंची पुष्पा देवी का पैर फिसल गया और नहर में डूब गई। बहन को बचाने के प्रयास में भोला देवी नहर में डूबने लगी। समीप स्थित सिद्ध बाबा स्थल पर मौजूद लोगों ने बहनों को नहर में डूबते देख दौड़कर भोला को तो बचा लिया, लेकिन पुष्पा का कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना पर प्रभारी कोतवाल योगेंद्र कृष्ण नारायण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुष्पा की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया, जिन्होंने देर शाम उसका शव बरामद कर लिया।