{"_id":"58a850aa4f1c1bdf6ad83de5","slug":"death-in-suspicious-circumstances-of-rape-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार के आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलात्कार के आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 18 Feb 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलात्कार के आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के भाई ने रेप महिला के पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शुक्रवार को जहानाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले सफाई कर्मचारी की पत्नी ने गांव के हरपाल के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि 15 फरवरी को उसका पति चुनाव ड्यूटी पर पूरनपुर गया था। रात में आरोपी हरपाल तमंचा लेकर घर में घुस गया और बलात्कार किया। किसी से शिकायत करने पर पीड़ित के पति और बच्चों को मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गया। पीड़ित इसी डर से दो दिन तक अपने पति से बात छिपाए रही। पुलिस तलाश रही थी कि देर शाम आरोपी हरपाल की मौत हो गई। उसके परिवारीजनों ने रेप पीड़ित के पति पर अपने साथियों से मिलकर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपियों ने हरपाल को अपने घर ले जाकर शराब में मिलाकर जहर पिला दिया। इसी कारण घर पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने मृतक के भाई प्रेमशंकर की तहरीर पर रेप पीड़ित महिला के पति, देवर, उसके साथी सोमपाल और राजूके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन