{"_id":"590c6fec4f1c1ba874443649","slug":"death-in-farmer-s-questionable-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 05 May 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात से लौटे एक किसान की अचानक तबियत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। न्यूरिया थाना क्षेत्र के भौरियाई गांव के रहने वाले 40 वर्षीय अयोध्या प्रसाद खेती करते थे। बृहस्पतिवार को वह बिथरा गांव में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनकी पत्नी गीता देवी पहले चली गई थीं। रात करीब एक बजे अयोध्या प्रसाद शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौटे। इसके कुछ देर में उनके पेट में तेज दर्द हुआ। परिवारीजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों ने अयोध्या प्रसाद के जहर खाने की पुष्टि की। मेमो के जरिए सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और परिवारीजनों से मामले की जानकारी की। अयोध्या प्रसाद की अचानक हुई मौत से परिवार वाले असमंजस में है। सीओ सदर निशांक शर्मा ने बताया कि परिवार वाले किसी पर आरोप नहीं लगा रहे। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन