{"_id":"d2d9d0fadc17823ec8413b3586961bd4","slug":"daughters-entered-the-house-from-accused-of-indecency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर पुत्रियों से अभद्रता करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर पुत्रियों से अभद्रता करने का आरोप
Pilibhit
Updated Tue, 20 Oct 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे एक गांव में बेटियों पर गलत नीयत रखने और फब्तियां कसने का विरोध करने पर आरोपी घर में घुस गए। आरोपियों ने पिता और उसकी तीन बेटियों को खूब गालीगलौज की। साथ ही लड़कियों को घर से उठा ले जाने की धमकी दी। सुनगढ़ी पुलिस ने जब फरियाद नहीं सुनी तो पीड़ित पिता ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शहर से सटे एक गांव निवासी व्यक्ति एसपी के सामने पेश हुआ। उसने एसपी जवाहर को बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वह आरा मशीन पर मजदूरी करते हैं। तीन युवा पुत्रियां घर पर रहती हैं। उसके मकान की दीवार छोटी हैं। पड़ोस का एक युवक शराबी किस्म का है। वहां पर लोग जुआं खेलने आते हैं। आरोपी और उसके साथी दीवार से ताकझांक कर पुत्रियों पर फब्तियां कसते हैं। अश्लील बातें कहते हैं। पुत्रियां जब विरोध करती हैं तो बेइज्जत करने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
19 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे आरोपी साथ के तीन-चार लड़कों के साथ उसके घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट की। टोकाटाकी करने पर पुत्रियों को उठा ले जाने की धमकी दी। आसपास के लोगों के आने पर भाग निकले। उन्होंने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी जवाहर ने बताया कि जांच कर कार्रवाई के आदेश एसओ सुनगढ़ी को दिए गए हैं।
विज्ञापन