फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dancer's genitals cut Trans has made

डांसर का गुप्तांग काट बनाया दिया किन्नर

Mon, 04 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 04 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
डांस पार्टी में नौकरी लगवाने के बहाने से एक किन्नर ने अपने भतीजे और एक अन्य साथी की मदद से पूरनपुर निवासी एक डांसर को पीलीभीत शहर कोतवाली क्षेत्र की शिवनगर कॉलोनी स्थित अपने आवास पर बुलाया और चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद उसका गुप्तांग और अंडकोष काट लिया। बाद में उसे उत्तराखंड के अल्मोड़ा में ले जाकर बंधक बनाकर रखा। डेढ़ साल बाद मौका पाकर भागा डांसर सोमवार को पुलिस लाइंस पहुंचा और एसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। 
विज्ञापन

पूरनपुर निवासी एक 35 वर्षीय युवक ने बताया कि वह डांसर है और डांस पार्टियों में काम करता था। पीलीभीत शहर की शिवनगर कॉलोनी निवासी एक किन्नर अपने भांजे और पूरनपुर के मोहल्ला खानकाह निवासी एक अन्य साथी के साथ 20 अक्तूबर 2014 को उसके घर आए और कहा कि तुम अच्छे डांसर हो। मेरी डांस पार्टी में जान पहचान है। पार्टी वालों को डांसर की जरूरत भी है। डांस पार्टी उसे 20 हजार रुपये महीने बतौर नौकरी देगी। उसने बताया कि लालच में आकर वह किन्नर के बुलाने पर 25 अक्तूबर को उसके घर पर पहुंचा, जहां पर तीनों आरोपी मौजूद थे। आरोप है कि आरोपियों ने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। तीन दिन बाद जब उसे होश आया तो उसका गुप्तांग और अंडकोष गायब था। जब उसने विरोध किया और कोतवाली जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया। तीन-चार दिनों बाद उसे उत्तराखंड के अल्मोड़ा ले गए और वहां कमरे में बंधक बनाकर रखा। शारीरिक यातनाएं भी दीं। दो दिन पहले वह मौका पाकर आरोपियों से चंगुल से छूटकर घर पहुंचा और घटना की जानकारी घरवालों को दी। पीड़ित डांसर सोमवार को पुलिस लाइन पहुंचा और एसपी के सामने पेश होकर पूरी घटना बताई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई के आदेश शहर कोतवाल को दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed