फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Current scorched youth After seven days of death

करंट से झुलसे युवक  की सात दिन बाद मौत

Sun, 26 Jun 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 26 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Current scorched youth After seven days of death
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
संविदा कर्मचारी के बुलावे पर फाल्ट सुधारने के दौरान करंट से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल ने बरेली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन

बता दें कि जहानाबाद के पुरैना गांव का देवकी नंदन बिजली मिस्त्री है। इसके अलावा डीजे का काम भी करता है। 18 जून की सुबह बाजार कटरा में लगे ट्रांसफार्मर में तार टूटने से खराबी आ गई थी, जिसको सुधारने के लिए बिजली विभाग में प्राइवेट तौर पर काम करने वाला कस्बे का एक युवक उसको अपने साथ तार जोड़ने के लिए बुलाकर ले गया था। तार जोड़ते वक्त अचानक सप्लाई शुरू होने से वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। इसके बाद उसका इलाज बरेली के एक अस्पताल में किया जा रहा था। शनिवार रात उसकी इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। हालांकि अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


तुम चले गए, अब कैसे होगा हमारा गुजारा 
युवक का शव गांव में पहुंचते ही मातमी सन्नाटा पसर गया। हर कोई दुखद पलों में घरवालों को ढांढस बंधाने पहुंचा। मृतक की पत्नी रामवती का रो रोकर बुरा हाल है। उधर, तीन मासूम बच्चे शिवम् (10), शिवानी (7) और दो माह के एवंत के सिर से पिता का साया उठ चुका है। जहां दो महीने पहले बेटे के जन्म की खुशियां थीं, अब मातम और विलाप की चीखें सुनाई दे रही है। हर कोई बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित दिखाई दिया। खुद रामवती भी विलाप के बीच परिवार के भरण पोषण को लेकर सामने आए संकट में हादसे को कोसती दिखाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed