फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Current of water in the field, farmers are putting death

खेत में पानी लगा रहे किसान की करंट से मौत

Sat, 10 Dec 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Sat, 10 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खेत पर पानी लगाने गए किसान की ट्यूबवेल चलाते वक्त करंट से मौत हो गई। किसान का शव उसके ही खेत पर पड़ा मिला। परिवारीजनों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

बिलसंडा क्षेत्र के करेली गांव निवासी किसान 44 वर्षीय चानन सिंह पुत्र बलवीर सिंह शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे खेत पर पानी लगाने गए थे। ट्यूबवेल शुरू करते वक्त अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के खेत पर काम कर रहे लोगों से जानकारी मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से मृतक की पत्नी सिमरन जीत कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बच्चे प्रदीप (20), बलविंदर कौर (19) व मनमीत (17) हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed