फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crooks took away the couple hostage goods

दंपति को बंधक बनाकर माल लूट ले गए बदमाश

Wed, 07 Dec 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 07 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
दो असलहाधारी बदमाशों ने घर में सो रहे सर्राफ दंपति को बंधक बना लिया और नगदी व जेवरों समेत हजारों का माल लूटकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस घटना चोरी की बता रही है। कस्बे के वार्ड नंबर चार के रहने वाले सर्राफा व्यापारी पंकज रस्तोगी ने बताया था कि मंगलवार देर रात दो बदमाश छत के रास्ते उनके घर में घुस गए। लोहे की सरिया से जीने के दरवाजे का कुंडा खोलने के बाद बदमाश नीचे पहुंचे और सर्राफ पंकज को कमरे में बंद कर दिया। दूसरे कमरे में सो रही पंकज की पत्नी रेखा रस्तोगी पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने सोने की अंगूठी, दो चांदी की अंगूठी, एक घड़ी और अठारह हजार रुपये नकदी लूटने के बाद भाग गए। बदमाशों के चले जाने पर पंकज ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आसपास के लोग जमा हो चुके थे। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि मामला लूटपाट का नहीं है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

गृहस्वामी के फायर दागने पर भागे बदमाश
बरखेड़ा। मकान में घुसकर लूटपाट का प्रयास कर रहे बदमाशों को गृहस्वामी ने खदेड़ दिया। आहट सुनकर जागे गृहस्वामी ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर करना शुरू कर दिया, जिससे बदमाश घबराकर भाग गए। 
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कुंदनपुर गौटिया के निवासी गन्ना विकास परिषद के ब्लाक अध्यक्ष राजेश गंगवार मंगलवार को सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर पर पत्नी शीला देवी व बेटा मुनेंद्र थे। इस बीच छत के रास्ते चोर मकान में घुस आए। इसके बाद जाल में लगा कुंडा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद बदमाश उनके भाई कृष्णपाल के मकान में जा पहुंचे। घर की छत पर सूख रहे कपड़े एक-दूसरे से जोड़कर उसी के सहारे एक एक बदमाश नीचे आंगन में उतर रहा था। तभी कपड़ा फट जाने पर नीचे उतर रहा चोर गिर पड़ा। धड़ाम की आवाज सुनकर घर की मालकिन कमलेश जाग गई। उसके शोर मचाने पर आंगन में सो रहे गृहस्वामी कृष्णपाल जाग गए और अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर शुरू कर दिए। उन्होंने लगातार ताबड़तोड़ पांच फायर किए। इससे घबराए बदमाश मकान से निकलकर भाग गए। उसी समय घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों को आसपास इलाके में तलाशती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed