फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Critical Ill Former MLA Sukhlal succumbed to suicide

गंभीर बीमार पूर्व विधायक सुखलाल ने गोली मारकर आत्महत्या की         

Sun, 16 Jul 2017 11:09 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 16 Jul 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Critical Ill Former MLA Sukhlal succumbed to suicide
गंभीर बीमार पूर्व विधायक सुखलाल ने गोली मारकर आत्महत्या की          - फोटो : गंभीर बीमार पूर्व विधायक सुखलाल ने गोली मारकर आत्महत्या की         
पूर्व विधायक सुखलाल ने रविवार की सुबह वसुंधरा कॉलोनी स्थिति अपने आवास पर लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। वह करीब छह महीने से प्रोस्टेट कैंसर से ग्रसित थे। सुखलाल 2007 में भाजपा के टिकट पर जिले की बरखेड़ा (तब सुरक्षित) सीट से विधायक चुने गए थे।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की वसुंधरा कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय सुखलाल की बीमारी का इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल से कराया जा रहा था। शनिवार को वह अपनी जांच कराकर देर रात दिल्ली से वापस घर पहुंचे थे। परिवारीजनों से बातचीत की और सोने चले गए। रविवार सुबह जगने के बाद मकान के बाहर गार्डन में वह अखबार पढ़ने लगे। घर पर बेटा ध्रुव सो रहा था। पत्नी रजनी और बेटी निधि सिंह घरेलू कामकाज कर रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच सुखलाल ने पत्नी को नहाने भेज दिया और बेटी निधि से पीने के लिए पानी मांगा। बेटी के भीतर जाते ही सुखलाल ने अपने पास रखी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद दायीं कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उनका लहूलुहान शव देख चीख पुकार मच गई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पुलिस को दी गई तो एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, एसएचओ सुनगढ़ी गोपीचंद यादव पुलिस बल के साथ मौका मुआयना करने पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजनों से बातचीत के दौरान बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात सामने आई। पोस्टमार्टम के बाद शाम को मुक्तिधाम में सुखलाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बेटे ध्रुव ने उन्हें मुखाग्नि दी। सुखलाल को राजनीति विरासत में मिली थी। उनके पिता किशनलाल दिवाकर बरखेड़ा विधानसभा सीट से सात बार विधायक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed