फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police suspect theft from liquor store, gun found in salesman's house

Budaun News: शराब दुकान से चोरी पर पुलिस को शक, सेल्समैन के घर मिली बंदूक

Tue, 20 Oct 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 20 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police suspect theft from liquor store, gun found in salesman's house
कुंवरगांव। बनगवां गांव की देशी शराब की दुकान से 66 पेटी शराब समेत अन्य सामान चोरी होने की शिकायत ने पुलिस को उलझा दिया है। प्रथमदृष्टया पुलिस चोरी की घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। जांच के दौरान दुकान के सेल्समैन संजीव के घर से एक बंदूक मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार रात दुकान से 66 पेटी देशी शराब, इन्वर्टर बैटरी, पीओएस मशीन और 15 हजार रुपये चोरी होने की बात कही गई। सोमवार सुबह सेल्समैन संजीव पुत्र सत्यपाल निवासी वनगवां ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने सेल्समैन के घर की तलाशी ली, जहां एक बंदूक मिलने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस संजीव को थाने ले गई। उधर, शराब की दुकान के एरिया मैनेजर प्रेमपाल सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस अब चोरी की बताई गई घटना के घटनाक्रम, गायब सामान और बंदूक के संबंध में साक्ष्य जुटा रही है। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि दुकान से शराब की पेटियां चोरी होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। बरामद बंदूक के संबंध में भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed