{"_id":"457a06465d2692c44c3208b4ca50b2dd","slug":"crime-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा और सर्दी ज्यादा सतर्क रहें थानेदार: एसपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरा और सर्दी ज्यादा सतर्क रहें थानेदार: एसपी
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Wed, 31 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को शक है कि जुलूस के वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच संघर्ष हो सकता है। इन संभावनाओं पर एसपी ने जिले के सभी सीओ, थानेदारों के अलावा बाहरी जिलों का भी फोर्स लगाया है। मंगलवार को बुलाई गई अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाइंस स्थित सभागार में हुई। एसपी सोनिया सिंह ने बैठक में थानेदारों को सचेत किया कि शहर में जुलूसों के वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़ सकते हैं। इसलिए ड्यूटी पर तैनात सभी थानेदार अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ अलर्ट रहेंगे। उन्होंने सुरक्षा के कई टिप्स भी दिए। इसके बाद उन्होंने अपराधों की समीक्षा करते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण अपराधी सक्रिय हो जाते हैं। गश्त में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतें और सतर्क रहें। बैठक में एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सीओ सिटी कौशलेंद्र कुमार सिंह समेत सभी सीओ, कोतवाल और थानेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन