फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

नौ मोबाइल नंबर खोलेंगे जलधारा की मौत का राज

Fri, 14 Aug 2015 10:45 PM IST
टीएन अवस्थी /पीलीभीत।
टीएन अवस्थी /पीलीभीत। Updated Fri, 14 Aug 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के मोहन गार्डेन निवासी जलधारा की हत्या मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। मृतका के मोबाइल की एक माह तक की निकाली गई कॉल डिटेल में पुलिस ने महज नौ नंबर ऐसे चिह्नित किए हैं, जिनसे जलधारा की मौत का राज खुलने की पुलिस को पूरी संभावना है।
विज्ञापन

12 अगस्त को दिल्ली के मोहन गार्डेन निवासी जलधारा का शव थाना जहॉनाबाद क्षेत्र में शाही रेलवे क्रासिंग के निकट झाड़ियों में मिला था। उसकी गला घोटकर हत्या की गई थी। वह 10 अगस्त को दिल्ली में घर से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए निकली थी। पुलिस ने मृतका का मोबाइल नंबर ट्रेस कर कॉल डिटेल और उसका लोकेशन निकाला था। एक माह की कॉल डिटेल में उसके मोबाइल पर करीब ढाई सौ कॉले मिलीं।
विज्ञापन

11 अगस्त की शाम छह बजे तक उसकी लोकेशन भी डासना (गाजियाबाद) में पाई गई। पुलिस ने कॉल डिटेल से नौ नंबर ऐसे चिन्हित किए हैं। जिन नंबरों से 10 अगस्त की सुबह से 11 अगस्त की शाम छह बजे तक बात हुई है। पुलिस यह नंबर किसके हैं और इन नंबरों पर आईडी किसकी लगी है? आदि खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ निर्मल कुमार विष्ट ने माना चिह्नित किए गए नौ नंबरों के बीच में ही जलधारा की हत्या का राज छुपा है। उन्होंने बताया कि नंबरों की आईडी आदि की जांच की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed