फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

दंपति से दिन-दहाड़े पचास हजार लूटे

Sat, 20 Dec 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sat, 20 Dec 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
घटना की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार अपरान्ह करीब तीन बजे की है। गांव दिलीपपुर इटौरिया के सुखविंदर सिंह ने बताया कि पत्नी जशपाल कौर के साथ नगर की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से पचास हजार रुपये निकाले, रुपये थैले में रखकर पत्नी को थैला दे दिया था। बाइक से पति-पत्नी बैंक शाखा से चलने के बाद एक पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाकर चला ही था कि पीलीभीत रोड पर इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा थैला लूट लिया। बदमाशों ने चलती बाइक से उन दोनों को धक्का देकर गिरा दिया। जब तक बाइक उठाकर बदमाशों का पीछा करने का प्रयास करते, इससे पहले बदमाश पीलीभीत की ओर भाग गए। उन्होंने बताया कि थैले में पचास हजार रुपये, एक मोबाइल और पासबुक थी। घटना की सूचना सुखविंदर ने कोतवाली पहुंचकर दी। पुलिस ने सुखविंदर के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। सूचना के बाद भी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed