फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Covert attempt to burn alive

मायके में विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास

Sat, 28 Mar 2015 10:55 PM IST
न्यूरिया।
न्यूरिया। Updated Sat, 28 Mar 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Covert attempt to burn alive
कस्बे के मोहल्ला भीतरगांव में मायके में रह रही 24 वर्षीय कैनात जहां उर्फ बबली के ऊपर उसके पति ने मिट्टी का तेल छिड़क दिया और जलाने की असफल कोशिश की। पुलिस ने मोहल्ले के ही पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव भीतरगांव निवासी सलीम अहमद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कैनात जहां की शादी तीन साल पहले मोहल्ले के ही जाहिद हुसैन के साथ की थी। शादी के बाद ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने साल भर पहले उसे पीटकर घर से भगा दिया था। तब से कैनात जहां मायके में रह रही थी। शुक्रवार की रात उसकी बेटी घर पर अकेली थी। शाम आठ बजे पति अपने घर वालों के साथ मायके में आ धमका और पुत्री का दुपट्टे से गला घोटने की कोशिश की। मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगाने की भी कोशिश की। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। जिस पर आरोपी भाग निकले। एसओ विनय कुमार सरोज ने बताया कि सलीम अहमद की ओर से बबली के पति, ससुर बाबू हुसैन, सास नत्थो, जेठ ताहिर हुसैन, जेठानी कलजहां, ननद गुड्डी व छोटी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed