{"_id":"58d9708e18d9562521b68f819e76e47e","slug":"couruption-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से ट्रांसफर करा लिए पांच लाख रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से ट्रांसफर करा लिए पांच लाख रुपये
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 08 Jan 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रक्षपाल ने बताया कि हरुनगला निवासी सेवानिवृत्त गजेंद्र सिंह बरसिया शाखा में शाखा प्रबंधक रह चुके हैं। बुधवार को बरेली के हरुनगला स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक मेघनाथ राठौर ने धोखाधड़ी कर खाता धारक सुनीता देवी के खाते से पांच लाख रुपये गजेंद्र सिंह के खाते में ट्रांसफ र करा लिए। खाता धारक सुनीता को पैसे ट्रांसफर होने की जानकारी तब हुई जब उनके मोबाइल पर मैसेज पहुंचा। इस पर उन्होंने आकर बैंक से शिकायत की। शिकायत पर बरसिया के शाखा प्रबंधक रक्षपाल ने प्रारंभिक जांच की तो मामला सही पाया। इस पर उन्होंने कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि शाखा प्रबंधक की ओर से हरुनगला शाखा प्रबंधक मेघनाथ राठौर व गजेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन