{"_id":"0aebc1116f5cfe011e953710a4c02f3a","slug":"commotion-at-first-tulwane-cane-led-the-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना पहले तुलवाने पर हंगामा, मारपीट की नौबत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ना पहले तुलवाने पर हंगामा, मारपीट की नौबत
पीलीभीत
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गन्ना पहले तुलवाने की होड़ में गांव के गन्ना क्रय केंद्र पर किसान आपस में भिड़ गए। भारी हंगामा और मारपीट की नौबत पर किसानों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वाले किसानों को खदेड़ दिया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में गन्ना की तौल शुरू हुई।
गांव में मकसूदापुर चीनी मिल के लगे गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों की भीड़ के चलते गन्ना भरे वाहनों को लाइन में लगवाकर तौल की जा रही थी। इस दौरान कुछ किसानों ने गन्ना पहले तुलवाने की कोशिश में अपने वाहनों को तौल कांटा के समीप ले जाकर खड़ा कर दिया। इस पर लाइन में लगे किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध पर हंगामा और मारपीट की नौबत आ गई। इससे गन्ना किसानों में भगदड़ मच गई। भारी हंगामा पर तौल लिपिक ने गन्ना की तौल बंद कर दी। गन्ना क्रय केंद्र पर मौजूद चीनी मिल मकसूदापुर के केन मैनेजर नरेंद्र चौधरी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज आरबी सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे किसानों को खदेड़ दिया। उन्होंने लाइन में लगे वाहनों का ही गन्ना तौलने के निर्देश तौल लिपिक को दिए। तब कही जाकर गन्ना की तौल शुरू हुई। चौकी इंचार्ज आरबी सिंह ने बताया कि अब लाइन में लगे किसानों का गन्ना तौला जाएगा। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
किसानों और कर्मचारियों में नोकझोक, हंगामा
पीलीभीत। शहर की एलएच शुगर मिल में गन्ने की तौल को लेकर किसानों और मिल कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम, सीओ सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और किसानों को बमुश्किल समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
रविवार की देर शाम गन्ने की तौल को लेकर मिल कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हो गई। बात बढ़ने पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे मिल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसडीएम सुरेंद्र बहादुर यादव, सीओ सिटी यशवीर सिंह, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान मौके पर पहुंच गए और किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।