{"_id":"f6a057c074bf9f47541bf78d55c6ccba","slug":"chori-1-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरामद मूर्तियां रिलीज, कोतवाली में हुआ संकीर्तन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरामद मूर्तियां रिलीज, कोतवाली में हुआ संकीर्तन
पूरनपुर।
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधा माधव जगन्नाथ मंदिर से चोरी गई बरामद मूर्तियां कोर्ट से रिलीज होने
विज्ञापन
पर पुलिस ने वादी को सौंप दीं। मूर्तियां मिलने पर राधा माधव संकीर्तन मंडल
ने कोतवाली में संकीर्तन किया। शुक्रवार को शोभायात्रा निकालकर मूर्तियों
को मंदिर ले जाया गया।
सर्राफा बाजार के मंदिर से 14 मार्च की रात को ताले तोड़कर दो जोड़ी राधा माधव, एक गणेश, एक हनुमान की मूर्ति के अलावा बड़ी और छोटी गोलक से नगदी चोरी कर ली गई थी। बड़ी गोलक खाली पुलिस को मोहल्ला के ही एक कूडे़ के ढेर में मिली थी। पुलिस ने 17 मार्च को मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) और मूलरूप से लखीमपुर खीरी के पलिया के चमन चौराहा के विनोद शर्मा को गिरफ्तार कर चोरी की मूर्तियों को बरामद किया। आरोपी चोर का पुलिस ने चालान कर दिया। एसएसआई अमर सिंह ने बताया कि मूर्तियां कोर्ट से रिलीज होने पर मंदिर के पुजारी को सौंप दी गईं। मूर्तियां मिलने पर बृहस्पतिवार की शाम को राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से कोतवाली परिसर में संकीर्तन हुआ। आधी रात तक चले संकीर्तन में पुलिस वालों ने भी जमकर आनंद लिया। शुक्रवार को शोभायात्रा निकालकर मूर्तियों को मंदिर ले जाया गया। शोभायात्रा में संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, मनमोहन खन्ना, वेद प्रकाश गुप्ता, विनोद गुप्ता, छविनाथ सैनी, रामू प्रजापति, श्रीधर, राधावल्लभ गुप्ता आदि थे। मूर्तियां मिलने पर संकीर्तन मंडल के लोगों ने मंदिर के बाहर पटाखे दाग कर खुशी मनाई।