फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chief Proctor and The spokesman went on

उपाधि में चीफ प्रॉक्टर और प्रवक्ता आपस में भिड़े

Thu, 12 Mar 2015 11:35 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 12 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Chief Proctor and The spokesman went on
उपाधि
विज्ञापन
महाविद्यालय में परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पूर्व प्रवेश देने को लेकर चीफ प्रॉक्टर और प्रवक्ता के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज चीफ प्रॉक्टर ने प्राचार्य को अपना इस्तीफा दे दिया है।

कॉलेज में गुरुवार को पहली पाली के परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से बाहर निकल रहे थे। वहीं दूसरी पाली के परीक्षार्थी बाहर खड़े थे। अमूूमन दूसरी पाली के परीक्षार्थी साढ़े दस बजे ही परीक्षाकेंद्र में प्रवेश करते हैं। बताते हैं कि प्रवक्ता डॉ. मदन वर्मा ने दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को कॉलेज परिसर के अंदर आने की परमीशन दे दी।

मामले की भनक चीफ प्रॉक्टर/ फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी डॉ. मनोज गुप्ता को हुई तो वह तत्काल गेट पर जा पहुंचे। उन्होंने व्यवस्था छिन्न-भिन्न की बात कहते हुए एतराज जताया। इस पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इससे नाराज चीफ प्राक्टर ने प्राचार्य को इस्तीफा सौंप दिया।

चीफ प्राक्टर का आरोप था कि प्रवक्ता की ड्यूटी आंतरिक सचल दल में सुबह की पाली में थी लेकिन वह नहीं आए। प्राचार्य की मौजूदगी में भी आरोप प्रत्यारोप का दौर चला। हालांकि प्राचार्य ने चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे को नामंजूर कर दिया। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। प्रवक्ता मदन वर्मा को फ्लाइंग स्क्वायड टीम से हटा दिया गया है। उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
चीफ प्रॉक्टर कर रहे राजनीति
मैं वेतन को लेकर कॉलेज आया था लेकिन अव्यवस्था देखकर गेट पर पहुंच गए। 10.20 पर ही परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति दी है। चीफ प्रॉक्टर राजनीति कर रहे हैं।
डॉ. मदन वर्मा, प्रवक्ता
बगैर ड्यूटी प्रवक्ता ने किया हस्तक्षेप
प्रवक्ता द्वारा दस बजे ही दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षाकेंद्र में आने की अनुमति दे दी गई। जिससे व्यवस्थाएं छिन्न भिन्न हो गई। बिना ड्यूटी हस्तक्षेप करने पर एतराज जताया गया था।
डॉ. मनोज गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed