फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cheetal

अब माला रेंज में मृत मिली मादा चीतल

Sat, 14 Mar 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sat, 14 Mar 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
माला रेंज से निकलकर एक चीतल शनिवार सुबह गांव पहुंच गया। यहां उसे कुत्तों ने घेर कर हमला कर दिया। ग्रामीणों द्वारा बचाव करने पर घायल चीतल गांव से जंगल की ओर भाग लेकिन कुत्तों के पीछा करने से वह कुछ दूर जाकर गिर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वनविभाग को दी। इस पर वनरक्षक राम सिंह मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत को चुकी थी। चीतल के शव को पीलीभीत शहर स्थित पशुचिकित्सालय लाया गया। यहां मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीके मलिक की मौजूदगी में पशु चिकित्सकों ने उसका पोस्टमार्टम किया। इसमें चीतल की मौत अत्याधिक खून बहने से होना पाया गया। यहां बता दें कुछ दिन पूर्व जराकोठी के निकट निगोही ब्रांच में अलग अलग स्थानों पर चीतल के दो शव मिले थे। वहीं शुक्रवार को माधोटांडा के निकट स्थित खारजा नहर में भी चीतल के शव मिलने की सूचना वनविभाग को मिली थी जबकि वनविभाग की टीम शव न मिलने का दावा कर रही है। जिले में चीतल की मौत की यह चौथी घटना है।
विज्ञापन


चीतल को गांव के कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया था। उसे बचाने का प्रयास भी किया गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पोस्टमार्टम के बाद शव को जला दिया गया है।
विज्ञापन

डीके सिंह, वनक्षेत्राधिकारी, माला
बाइक की टक्कर से चीतल घायल
पीलीभीत। पीलीभीत माधोटांडा मार्ग पर मथना जप्ती गांव के निकट सड़क पार करते समय एक चीतल बाइक से टकरा गई। इसमें बाइक सवार दंपति के साथ चीतल भी घायल हो गई। सूचना पर माला रेंज के स्टाफ ने मौके पर पहुुंचकर चीतल को कब्जे में लिया और पीलीभीत लाकर उपचार कराया। शाम को स्थिति में सुधार होने पर चीतल को जंगल में छोड़ दिया। वनक्षेत्राधिकारी डीके सिंह ने बताया चीतल मामूली रूप से घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed