{"_id":"a632003714444766251b21ed7c7b34dc","slug":"cctv-futeg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का सहारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का सहारा
पीलीभीत।
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
शहर के बल्लभनगर स्थित हाईकोर्ट के जज के मकान में हुई चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस अब बदमाशों की पहचान के लिए इसी फुटेज के सहारे से खुलासे के प्र्रयास में जुटी है।
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में तैनात जज विष्णु कुमार गुप्ता के बल्लभनगर स्थित मकान में दो किराएदार रहते हैं। बुधवार को कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर नकदी जेवरात सहित लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया था। इस मामले में किराएदार पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक द्वारा तहरीर न देने पर पुलिस ने जज के पुत्र विपुल की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उधर, चोरी की घटना सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी में कैद होने की जानकारी पर पुलिस ने कैमरे की फुटेज हासिल कर कार एवं बदमाशों की पहचान शुरू की है। सुनगढ़ी प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के साथ ही कुछ संदिग्धों की तलाश भी की जा रही है।