{"_id":"3cb7110c9054d2d93cc7435d31e9a8c3","slug":"bus-driver-operator-dudhakr-beaten-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक-परिचालक को दौड़ाकर पीटा, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस चालक-परिचालक को दौड़ाकर पीटा, घायल
जहॉनाबाद।
Updated Sun, 05 Jul 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टायर न लादने से नाराज दो युवकों ने अपने चार अन्य साथियों की मदद से मुंडलिया से सवारी लेकर जा रही प्राइवेट बस को सड़क पर ट्रॉली लगाकर रोक लिया और उसके चालक व परिचालक को रोड पर दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा। जिससे दोनों घायल हो गए। परिचालक ने हमलावरों पर 25 सौ रुपये और टिकट बुक लूट ले जाने का आरोप लगाया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है।
थाना और कस्बा अमरिया निवासी चालक रंजीत खां ने बताया कि रविवार को वह सवारियां भरकर बस लेकर मुंडलिया जा रहे थे। पीलीभीत मंडी समिति के पास खड़े थाना जहॉनाबाद के गांव सरदारनगर निवासी उमर और लल्ला मंत्री बस में टायर रखने का प्रयास करने लगे। जगह न होने के कारण उसने टायर रखने से इंकार कर दिया। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। दोपहर बाद वह बस लेकर पीलीभीत वापस लौट रहे थे। गांव सरदारनगर के पास दोनों आरोपियों ने सड़क पर बीचों बीच ट्रॉली खड़ा कर बस रोक ली और उसकी तथा परिचालक थाना सुनगढ़ी के गांव नौगवा निवासी बबलू की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों घायल हो गए। परिचालक बबलू ने बताया कि हमलावर उसके पास से 25 सौ रुपये व टिकट बुक भी लूट ले गए। चालक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपी उमर, लल्ला मंत्री, इम्तियाज, इरफान और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। दोनों घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।