फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Burnt during the treatment of her death

झुलसी युवती की इलाज के दौरान मौत

Sun, 24 Apr 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 24 Apr 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव सबलपुर में संदिग्ध हालात में झुलसी 21 वर्षीय किरन देवी की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पर महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। 

घटना 18 अप्रैल शाम की है। गांव सबलपुर निवासी रानू की पत्नी किरन देवी के आग से झुलसने की सूचना पर एंबुलेंस से उसे सीएचसी लाया गया था। करीब 75 प्रतिशत झुलसी किरन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। किरन ने अपने बयान में पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इधर, उसके पति रानू का कहना था कि घटना के समय वह मजदूरी करने गया था। किरन ने खुद आग लगाई थी। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि रविवार को किरन की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed