फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Burglars two stores Broken locks

चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़े

Sun, 18 Oct 2015 10:48 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 18 Oct 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Burglars two stores Broken locks

पुलिस के चुनाव में व्यस्त होने का लाभ उठाकर चोर सक्रिय हो गए हैं। शनिवार की रात शहर में एक मिनी ऑयल मिल, दो दुकानों व एक निर्माणाधीन घर के ताले तोड़ चोरों ने पुलिस को चुनौती पेश की है। ऑयल मिल से 1.60 रुपये रखी तिजोरी उखाड़ ले गए जबकि बंद मकान से सरिया व सीमेंट चोरी कर लिया। दुकानों से कोई सामान नहीं ले जा सके।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाली लोहा मंडी में मोहल्ला खुशीमल निवासी अविनाश सिंह की रामा ऑयल इंडस्ट्रीज के नाम से तेल कारखाना है। शनिवार की रात चोरों ने यहां धावा बोलकर शटर के ताले चाबी से खोल लिए और अंदर काउंटर के नीचे लगी तिजोरी उखाड़ ले गए। सुबह दुकान पहुंचने पर अविनाश सिंह को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि तिजोरी में लगभग 1.60 लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी। ऑयल मिल से तिजोरी की चोरी की सूचना मिलने पर एएसपी सुधीर कुमार सिंह, डॉग स्क्वाइड और फिंगर एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची। फिंगर एक्सपर्ट टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। मेन बाजार में इंडस्ट्री से चोरी की सूचना से हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटना के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। इस मामले में अविनाश सिंह की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना का जल्द वर्क आउट किया जाएगा।
विज्ञापन


दो दुकानों के ताले टूट़े, सेंट्रल लॉक न टूटने से बची घटना
लोहा मंडी से चंद कदम दूर जेपी रोड पर बरेली दरवाजे के पास मोहल्ला सिविल लाइन नार्थ निवासी सिराज अहमद की चायपत्ती की दुकान और उनके पड़ोस में मोहल्ला पकड़िया निवासी शहनबाज की मोबाइल रिपेयर की दुकान के ताले भी चोरों ने तोड़ दिए, लेकिन सेंट्रल लॉक न टूटने के कारण इन दुकानों में चोरी नहीं हो सकी। सुबह दुकान के ताले टूटने पर दोनों दुकान स्वामियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने चोरी न होने के कारण इस घटना को भी ऑयल इंडस्ट्रीज में हुई चोरी की घटना के साथ दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माणाधीन दुकान से सरिया व सीमेंट चुराया
कोतवाली क्षेत्र की घटनाओं के साथ ही चोरों ने सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में लाइनपार स्थित बस्तीराम कम्पांउड में रिटायर्ड जेई रामऔतार सक्सेना के निर्माणाधीन मकान के कमरे का ताला तोड़ दिया और कमरे में रखी सीमेंट की बोरियां व सरिया चोरी कर लिया। सुबह जानकारी होने पर जेई ने घटना की सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी बृजेश सिंह ने बताया घटना की जानकारी मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed